पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां IIT पटना के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र के आत्महत्या के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मृतक छात्र की पहचान बैंगलोर निवासी राहुल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह IIT पटना में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार IIT पटना के बिहटा स्थित हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छात्र ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।
Nishant ने तेज प्रताप के ऑफर पर किया पलटवार, ‘आयेंगे राजनीति में’ के सवाल पर…
छात्रों ने बताया कि उसने छलांग लगाने से पहले अपने हाथों की नस काट ली थी फिर छलांग लगाया। आनन फानन में उसे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। IIT हॉस्टल कैंपस में छात्र के आत्महत्या के बाद सनसनी फ़ैल गई है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पटना के बीआईटी हॉस्टल में भी एक छात्र का शव बरामद हुआ था।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos



















