Advertisement
Advertisement

‘BSEB द्वारा संचालित IIT JEE के लिए चलाया गया है फ्री शिक्षण कार्यक्रम’

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज बोर्ड ऑफिस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बीएसईबी द्वारा संचालित आईआईटी जेई के लिए फ्री शिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है। जिसमें बिहार बोर्ड के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आमतौर पर ऐसे परीक्षा में सिलेक्शन कम होता है, इसलिए सरकार ने व्यवस्था की है।हमारे बच्चे से आईआईटी जेई के परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।

2023 में निःशुल्क कार्यक्रम किया गया था – आनंद किशोर

आनंद किशोर ने कहा कि 2023 में निःशुल्क कार्यक्रम किया गया था। देश भर के प्रतिष्ठित शिक्षक ने बच्चों का मार्गदर्शन किया है। बच्चों के लिए सारी सुविधा राज्य सरकार ने दिया है। 99 परसेंटाइल से ऊपर चार बच्चों का रिजल्ट आया है।
कुल 23 विद्यार्थी को 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त हुआ है। 61 स्टूडेंट्स ने पिछले वर्ष के कटऑफ जो कोटिवार परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किया है। यहां के बच्चे काफी प्रतिभावान हैं। सही मार्गदर्शन मिले तो हमारे छात्र का परिणाम बेहतर होगा। 2025 से 2027 के लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक नि:शुल्क आवासीय परीक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली के आलोक में तृतीय सक्षमता परीक्षा के लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : BPSC 70वीं परीक्षा : 13 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...