Advertisment

75वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश ने दी बधाई, लिया ये संकल्प

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राण की आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों की शहादत और कुर्बानी अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी की वजह से हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि आपसी भाईचारा, मेलजोल, सदभाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें।

नीतीश कुमार ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि, हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रोशन करते रहेंगे।

Bihar Teacher Transfer: तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, उर्दू...

 तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CM को पत्र लिखा है। उर्दू, अरबी, फारसी शिक्षकों और मदरसा कर्मियों...

लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती...

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में...

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...