Advertisment

Gaya में दिवार गिरने से मां बेटी दबी, बच्ची की हो गई मौत

गया: गया (Gaya) के विष्णुपद थाना के चांद चौरा के समीप निर्माणधिन अपार्टमेंट का पुराना दीवार गिरने से मलवे में मां और बेटी दब गई। स्थानीय लोगों ने मलबे को हटा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मां के सिर में गंभीर छोटी लगी है। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए मगध में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्ची को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल की पहचान 45 वर्षीय सोनामती देवी और मृत 7 साल की बच्ची तानुष्का कुमारी के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी शिवरात्रि की पूजा के लिए प्रसाद खरीद कर घर लौट रही थी तब यह घटना घट गई।

Nitish Kumar 2025 में हो जायेंगे Ex, सासाराम के सांसद ने कहा…

बता दें कि अपार्टमेंट बनाने के लिए पुराना दीवार के समीप काफी मात्रा में बालू को डंप किया गया था और बालू का भार दीवार सह नही पाया जिसके कारण ही पुराना दीवार सड़क किनारे ढह गई। इसी दौरान सड़क से जा रही मां बेटी इसकी चपेट में आ गई। विष्णुपद थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपार्टमेंट किसका है इसका भी पता किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में घट गई मुख्य सड़कें, मेयर ने कहा…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...