Gaya में घट गई मुख्य सड़कें, मेयर ने कहा…

स्टैंडिंग व बोर्ड में रोड वर्गीकरण के सूची संसोधन के स्वीकृति के बाद ही नगर विकास विभाग ने किया अनुमोदन, अब शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत : मेयर । स्टैंडिंग व बोर्ड के फैसले बाद ही सड़को के वर्गीकरण में सुधार किया गया : मोहन श्रीवास्तव। अब Gaya नगर निगम क्षेत्र में 70 प्रधान मुख्य सड़क घटकर 49 हुईं, मुख्य सड़कों की संख्या 63 से घटकर 53 हुई

गया: गया नगर निगम सभागार में गुरुवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, समिति के सदस्य विनोद यादव, पार्षद रणधीर कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी। उस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए Gaya के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के वर्गीकरण में सुधार किया गया है। नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार ने 70 प्रधान मुख्य सड़कों को घटाकर 49 व मुख्य सड़क 63 की जगह 53 कर दी है। इससे शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।

जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग व बोर्ड में रोड वर्गीकरण के सूची संसोधन के स्वीकृति के बाद ही नगर विकास विभाग ने अनुमोदन किया है। 4 जुलाई 2024 की बोर्ड की बैठक में करते हुए पुन: रोड वर्गीकरण में संशोधन कर कुल 49 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में व 53 सड़कों को मुख्य सड़क में लेने की स्वीकृति मिली थी। बोर्ड की मुहर के बाद हमने नगर विकास एवं आवास विभाग को संसोधन के लिए भेजा, जिसके बाद संसोधन पर अनुमोदन विभाग ने किया। मेयर ने कहा कि जनता की सेवा के लिए गया नगर निगम पूरी तरह गंभीर व कृत संकल्पित है।

Gaya में अब 53 मुख्य सड़क

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि स्टैंडिंग व बोर्ड की बैठक में पुन: सड़कों के वर्गीकरण में संशोधन कर कुल 49 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में व 53 सड़कों को मुख्य सड़क में स्वीकृति के बाद Gaya नगर निगम ने नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद 17 फरवरी 2025 को नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार ने संशोधित रोड वर्गीकरण की सूची का अनुमोदन किया है। नगर विकास और आवास विभाग के स्वीकृति के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 से नए वर्गीकरण के आधार पर होल्डिंग टैक्स ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है।

मंत्री प्रेम कुमार के कार्यकाल में हुआ था वर्गीकरण

जनता के हित व सेवा के लिए गया नगर निगम है। लेकिन कुछ लोगों ने भिन्न भिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई। जबकि 2013 में कानून बनाया गया कि भवनों के होल्डिंग टैक्स के निर्धारण के लिए सड़कों का वर्गीकरण प्रत्येक पांच वर्ष पर निर्धारण करने का प्रावधान है। जिसे गजट में भी लाया गया। उस वक्त Gaya नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ही इस विभाग के मंत्री थे। लेकिन कुछ लोगों ने निगम के प्रति भिन्न भिन्न प्रभार की अफवाह फैलाया।

CSP में लूट के महज 3 घंटे में पकड़े गए 3 अपराधी, हथियार और…

उन्होंने कहा कि कानून व नियम संगत नगर निगम ने सड़कों का वर्गीकरण किया गया था, लेकिन पार्षदों व लोगों आपत्ति लेकर स्टैंडिंग व बोर्ड की बैठक में पुनः सडकों वर्गीकरण कर सुधार किया और नगर विकास एवं आवास विभाग ने अनुमोदन दिया। जिसके बाद अब लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...