Advertisment

बिहार-झारखंड का इनामी नक्सली की हत्या, जंगल में मिला विवेक का शव

गया : बिहार-झारखंड का इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। विवेक यादव का शव जंगल से गया पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर उनके साथियों ने ही गोली मारकर हत्या कर दिया है। मारा गया नक्सली के ऊपर झारखंड में 15 लाख और बिहार में तीन लाख का इनाम घोषित था। नक्सली विवेक यादव के शव की पहचान उनके पत्नी के द्वारा देर रात किया गया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

नक्सली विवेक यादव को किसने गोली मारी है, पुलिस कर रही है जांच

हालांकि नक्सली विवेक यादव को किसने गोली मारी है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मारा गया नक्सली कई नाम से जाना जाता था। उसने पुलिस पर हमला किया था। विवेक यादव के बास लेवी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शव को डुमरिया थाना क्षेत्र के तेकरा खुर्द पकवा डैम के पास से बरामद किया है। नक्सली विवेक कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मारा गया नक्सली विवेक यादव के शरीर पर दो गोलियां दागी गई है। एक गोली चेहरे पर लगी है जबकि दूसरी पीठ में लगी है। पुलिस ने विवेक यादव के शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है। जिसमें खैनी, मास्क और कुछ कागजात शामिल है।

यह भी देखें :

बीमारी के कारण हो गई थी कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत 

बता दें कि इससे पहले कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। जिनका शव जंगल मे ही मिला था। संदीप यादव को दक्षिणी बिहार का कमांड मिला था। उनकी मौत होने के बाद भाकापा माले के द्वारा जिसकी जगह को विवेक यादव को सौपा था। तब से अपना धीरे-धीरे वर्चस्व और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खौफ कायम कर रखा था। पुलिस ने भी कई बार सरेंडर करने के लिए इश्तिहार और उनके घर पर भी पहुंचा था लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया था। वहीं अब उसका शव जंगल में मिला है और आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दोस्तों के द्वारा ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुद के कमरे में फंदे से लटकी मिली ज्योति कुमारी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...