BJP MLA डॉ सुनील शामिल हुए मंत्रिमंडल में, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

BJP MLA डॉ सुनील शामिल हुए मंत्रिमंडल में, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

Google पर 22Scope चुनें

नालंदा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पांच बार से विधायक डॉ सुनील को पहली बार बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। डॉ सुनील के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद BJP MLA के पैतृक क्षेत्र आशानगर में जश्न का माहौल है। इस खुशी में उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया।

राज्य की इन भूमियों को BIADA देगी नए उद्योग को, नई एग्जिट नीति के तहत लिया गया निर्णय

BJP MLA डॉ सुनील को मंत्री बनाए जाने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही थी। अब जब उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, तो क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह न केवल BJP MLA डॉ सुनील के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके मंत्री बनने से इलाके के विकास को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आशानगर समेत पूरे नालंदा जिले में इस अवसर को किसी उत्सव की तरह मनाया जा रहा है, जहां भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मना रहे हैं।

Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

गौरतलब है कि BJP MLA डॉ सुनील की गिनती पार्टी के अनुभवी नेताओं में होती है और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। उनके मंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह और बढ़ गया है। डॉ सुनील के मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद नालंदा जिले में मंत्रियों की संख्या बढ़कर दो हो गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Gopalganj में धूमधाम से निकाली गई शिव बारात, झूमते रहे श्रद्धालु

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...