Advertisment

ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

आरा : आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित फौजी होटल के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक ने मुंडन समारोह से वापस लौट रहे सवारी से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार चार लोगों घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार महिला व बच्ची समेत गयारह लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद शाहपुर थाना एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

घायल में अलग-अलग जिलों के लोग हैं शामिल

जानकारी के अनुसार, मृतकों में वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के नयकापाढ़ी फतेहपुर गांव निवासी मनोज महतो का सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, उसी जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छिवकिया गांव निवासी शिव नंदन महतो की 50 वर्षीया पत्नी सुहागी देवी, पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी उत्तम महतो की 65 वर्षीया पत्नी शुभाग्या देवी एवं उसी गांव के निवासी मोहन महतो की 65 वर्षीया पत्नी सिरतिया देवी शामिल है।

जबकि जख्मियों में पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी नारायण महतो, उनकी तीन पुत्री सीमा कुमारी, शिवानी कुमारी, गीता कुमारी, पुत्र कार्तिक कुमार, उसी जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास टोला बिगहा निवासी संजय महतो, उनका पुत्र गोलू कुमार, वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी अनीता देवी, उसी जिले के तेरसीया थाना क्षेत्र के छिवकी गांव निवासी कृष्णा महतो की पत्नी प्रमिला देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी बिरजा महतो की पत्नी ज्ञानती देवी एवं पुत्र दीपू कुमार शामिल है।

यह भी देखें :

अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलटी, पति की मौत

आरा-छपरा फोरलेन पर जिले का कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार महाकुंभ से लौट रहे पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी समेत चार लोग जख्मी हो गए। इसके बाद ज़ख्मियों का इलाज आरा अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के नयका टोला कपूर दियारा गांव निवासी स्व. लालधारी महतो के 80 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान महतो है। जबकि जख्मियों में उनकी पत्नी व चालक सहित चार लोग शामिल है।

Ara Acc 2 1 22Scope News
अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलटी, पति की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी व गांव के दो अन्य लोगों के साथ मंगलवार को आरा स्टेशन स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। गुरुवार को वह ट्रेन से वापस आरा स्टेशन उतरे और आरा स्टेशन से ऑटो सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे।उसी दौरान राजापुर गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें श्रीभगवान महतो की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी समय चार लोग जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े : कोर्ट के समीप केस सुलह करने आए झारखंड निवासी युवक की पिटाई

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...