महाशिवरात्रि पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, झोपड़ी में लगाई आग, मूर्ति चुराई

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के परमानंदपुर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का कोशिश किया है। असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान गणेश और भगवान कार्तिक की मूर्ति चुरा ली है और मंदिर परिसर में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर डूमर थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना बढ़िया अधिकारियों को दी।

परमानंदपुर गांव पहुंचे सीतामढ़ी के DM 

सीतामढ़ी के डीएम भी परमानंदपुर गांव में पहुंचे हैं जिसके बाद पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोशित है लोगों की मांग है कि एक खास धर्म को ठेस पहुंचाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना में सदर डीएसपी रामकृष्ण का बयान आया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बनी झोपड़ी में आग लगा दी गई है। झोपड़ी में कोई नहीं रहता था पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस घटना में शामिल जो भी लोग होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...