नवरात्रि पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की नापाक कोशिश

असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने दो आरोपी युवकों को दबोचा

धनबाद :सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश – जिले में नवरात्रि के मौके पर आपसी भाईचारा और सौहार्द बिगाड़ने की नापाक कोशिश की गई. असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की. मंदिर में स्थापित कुछ प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जमडीहा पंचायत की है. जहां स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ. हालांकि ग्रामीणों ने दो आरोपी युवकों को दबोच लिया है.

सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी पहुंचे गये हैं. वहीं भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ बढ़ गई है. आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं. वहीं पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है.

dhanbad 2 22Scope News

सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश – भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

बता दें कि कोयलांचल सहित पूरे राज्य में नवरात्रि की धूम है, ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. लोगों को इस घटना की जैसी ही जानकारी मिली वैसी मंदिर के आस-पास लोगों की भीड़ जमा होने लगी. हालांकि इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...