Jharkhand Budget Session-2025 : सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक सीपी सिंह के तीखे सवालों पर दिया ये करारी जवाब…

Jharkhand Budget Session-2025 

Ranchi : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार का उत्तर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य बड़े होंगे, अधिक होंगे तो अधिक बातें रखे जाएंगे, लेकिन हमारे विपक्ष के लोग अपने आचरण के अनुरूप सत्ता पक्ष का कटाक्ष और निंदा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हाय रे बालू! सोना खरीदना आसान है पर बालू मुश्किल, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने… 

Jharkhand Budget Session-2025 : वरिष्ठ नेता को सरकार का एक भी काम पसंद नहीं आया

सीएम ने सीपी सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे एक वरिष्ठ सहयोगी को सरकार का एक भी काम पसंद नहीं आ रहा है। चाहे वो सामाजिक विकास की बात हो या कोई और योजना। विपक्ष के साथियों ने जिस तरह से इस राज्य को कीचड़ में धकेला था उससे निकलते-निकालते हमारे पसीने छूट रहे हैं। आज राज्य की जनता का भरोसा हमारे साथ है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फिल्मी स्टाइल में बुजुर्ग से लाखों रुपए से भरे बैग की छिनतई… 

आदिवासी और भोले-भाले लोगों के सामने ये लोग पर्दा खड़ा करते हैं-सीएम

ये विपक्ष के साथी इतने वाचाल है जो यहां के आदिवासी और भोले-भाले लोगों के सामने ऐसा पर्दा खड़ा करते हैं कि उसके पीछे का घाल मेल नजर नहीं आता है। आज हमारी कोई ऐसी योजना नहीं है जो समाज को जात धर्म में बांटती है। हां ये जरूर है कि जो बच्चे कमजोर होते है, उस पर मां बाप बहुत ध्यान देते हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेपीएससी अध्यक्ष का हो गया ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी… 

मरीजों को एंबुलेंस से सीधे रेफर न करने ओर पासिंग-पासिंग खेलने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। अगर कोई आदेश जारी किया गया होगा तो वैसे अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। मैं आश्वस्त होकर कहना चाहूंगा कि आने वाले पांच सालों में रिम्स नए स्वरूप में नजर आएगा।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img