Reliance Jio के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में रचा इतिहास, एक दिन में हुए 2 करोड़ कॉल और 40 करोड़ नेट सर्फिंग

Desk : रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ में शाही स्नान वाले दिन जियो के 5जी नेटवर्क पर करीब 2 करोड़ से अधिक कॉल किए गए और 40 करोड़ बार नेट सर्फिंग की गई। मतलब जियो के 5 जी नेटवर्क को 40 करोड़ बार से ज्यादा डेटा कनेक्ट के अनुरोध मिले।

दुनिया भर में यह पहली बार है कि एक छोटे से एरिया में इतने अधिक लोगों ने किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो। यह आंकड़े सिर्फ जियो 5जी नेटवर्क के हैं, जियो के 4जी नेटवर्क के आंकड़े इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। जियो का 5जी नेटवर्क एरिक्सन के उपकरणों पर चलता है।

Reliance Jio : 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 66 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 

बताते चलें कि महाकुंभ में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें 66 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वाराणसी और अयोध्या में भी अभूतपूर्व डेटा ट्रैफिक वृद्धि देखी गई। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, जियो ने इसकी खास तैयारी की। नेटवर्क स्लाइसिंग, 700 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में कैरियर एग्रीगेशन, वॉयस ओवर एनआर (5जी वॉयस) और एलटीई में 10 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम की तैनाती जैसे उपाय किए गए। कनेक्टिविटी के लिए पांच वार रूम बनाए गए, जिनसे लगातार नेटवर्क पर नजर रखी गई।

एरिक्सन में रिलायंस जियो के कस्टमर यूनिट प्रमुख, विजय शर्मा ने कहा, “हमें महा कुंभ के दौरान जियो की साझेदारी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतरीन ग्राहक सेवा देने पर गर्व है। एरिक्सन और जियो की साझेदारी इनोवेशन और शानदार योजना का उदाहरण है। जियो ट्रू 5जी स्टैंडअलोन (एसए) नेटवर्क ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन, महा कुंभ 2025, में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग भागीदारी से करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान किया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित, तीन दिन बंद...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने बड़ी...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 50 हजार...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, पटना: बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आर्थिक मदद का बड़ा...