सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र के सोनावती कॉलोनी के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दो लाख रुपए की एंड्राइड मोबाइल फोन को चोरी कर ली है। मोबाइल दुकानदार ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके दुकान में चोरी हो चुकी है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि एंड्राइड मोबाइल की चोरी कर ली गई। दुकानदार मोहम्मद सफीक खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से आसपास के व्यवसायों में आक्रोश का माहौल कायम है। वहीं सीतामढ़ी शहर में हुई चोरी के वारदात से हड़कंप मचा हुआ हैं।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, झोपड़ी में लगाई आग, मूर्ति चुराई
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट
Highlights







