Advertisment

Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के० राजू 5 दिवसीय दौरे पर इस दिन आएंगे रांची, कई जिलों के…

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के० राजू अपने दौरे के दूसरे चरण में आगामी 6 मार्च को राजधानी रांची आएंगे। कांग्रेस प्रभारी पाँच दिवसीय प्रवास पर सुबह 9 बजे झारखंड पहुचेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : बीच रास्ते पर मालवाहक ऑटो से अचानक भड़की आग, लाखों का माल… 

मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि उसके उपरांत सड़क मार्ग से पलामू के लिए प्रस्थान करेंगे जहां 1बजे से पलामू, लातेहार, गढ़वा जिला के अध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर 5बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे। लातेहार में ही वे रात्रि विश्राम करेंगे तथा 7 मार्च को लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ranchi : प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक

बोकारो में सुबह  11 बजे बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह के जिला, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद रांची के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे। उसके बाद 8 मार्च को रांची जिले के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत बोकारो के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम बोकारो में करेंगे तथा 9 मार्च को गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घरवालों ने नहीं खरीद दिया स्मार्टफोन तो युवती ने जहर खाकर दे दी जान… 

गोड्डा में सुबह 11.30 बजे गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज के जिला प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे एवं बैठक के उपरांत देवघर के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम देवघर में करेंगे। 10 मार्च को देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालयों में सुबह 9 बजे से देवघर, जामताड़ा, दुमका के जिला प्रखंड मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराह्न 1.20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...