खगड़िया JDU कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम नीतीश का जन्मदिन

खगड़िया: खगड़िया के अंबेडकर पथ में स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये। जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग से एक दूसरे को केक और लड्डू खिलाया और बधाई दी। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आज बहुत ख़ुशी का दिन है।

बिहार के नवनिर्माता, गरीब, दलित, पिछड़ों, छात्र-छात्राओं, किसान, युवाओं के भाग्य विधाता बिहार में विकास की लंबी लकीर खींचने वाले विकास पुरुष नीतीश कुमार जी के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना करते हैं। इस दौरान JDU प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, JDU नेत्री अनुराधा कुमारी, विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल एवं जिला महासचिव राजीव रंजन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    वैशाली में Selfie लेने के चक्कर में डूबे 6 किशोर, इलाके में कोहराम

Khagaria से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...