Advertisement
Advertisement

झारखंड में पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 18 मई को, आवेदन 5 मार्च से शुरू

रांची: झारखंड में सरकारी एवं निजी पालिटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो एवं पलामू में एक पाली में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

परीक्षा से चार दिन पूर्व अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा के माध्यम से उद्योग विभाग द्वारा संचालित झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर, रांची एवं गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर, दुमका में भी नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...