Nitish जायेंगे लालू यादव के साथ…., राजद ने कहा ‘बिहार में दोहराया जाएगा एकनाथ शिंदे मॉडल’

Nitish

पटना: शुक्रवार से बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है और इस दौरान अब सभी दल एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप में भी एक दूसरे से आगे निकलने के होड़ में दिखाई दे रही है। एक तरफ एनडीए राजद को लालू-राबड़ी कार्यकाल की याद दिला कर घेरने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ राजद एनडीए पर। एक बार फिर राजद ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि बिहार में महाराष्ट्र वाली कहानी दुहराई जाने वाली है। राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उनकी अपनी ही पार्टी में साजिश हो रही है।

यह भी पढ़ें – Nitish Kumar 2025 में हो जायेंगे Ex, सासाराम के सांसद ने कहा…

उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र की तरह ‘एकनाथ शिंदे मॉडल बिहार में लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार (Nitish) जी को सचेत कर रहे हैं कि सतर्क हो जाइये नहीं तो आपकी पार्टी के ही कुछ लोग आपको कब्रखाने में डालना चाह रहे हैं। वे लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और महाराष्ट्र का एकनाथ शिंदे मॉडल लागू करना चाह रहे हैं। आप सतर्क रहिये और सही फैसला लीजिये। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर नीतीश कुमार (Nitish) हमारे साथ आना चाहते हैं तो फिर हमारे नेता लालू यादव विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CM Nitish के बेटे आयेंगे राजनीति में? चुनाव को लेकर लोगों से की अपील

हम समाजवादी पृष्ठभूमि के लोग हैं और साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ने वाले लोग हैं। फैसला नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेना होगा। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार (Nitish) के बेटे निशांत के राजनीति में आने के अटकलों पर बात करते हुए कहा कि यह तो नीतीश कुमार खुद तय करेंगे कि उनके बेटे राजनीति में आएंगे या नहीं। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने कांग्रेस की तरफ से टीम बना कर चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि अभी कांग्रेस हमारे साथ है और आगामी चुनाव के बाद तेजस्वी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।

आगे अब कांग्रेस को फैसला लेना होगा कि वे क्या चाहते हैं। इस दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि कहा जा रहा है कि निशांत के राजनीति में आने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तो भाई वीरेंद्र ने मजाकिया लहजे में कहा कि ये सब भविष्य की बातें हैं, छोड़ दीजिये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Tejashwi ने कहा कॉपी कर लें हमारी योजना लेकिन…, कल के बजट में की ये मांग…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा हेतु...

Patna: भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन हेतु राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक...

रोड सेल रेलीगढ़ा में सातवें दिन मजदूरों ने बकाया मजदूरी मांगा,...

Ramgarh: सीसीएल रेलीगढ़ा कोलियरी कांटा घर के समीप उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब यहां 7 दिनों से 248 दंगल के...

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Ramgarh: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आज गरिमामय समापन हो गया। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस...

30 और 31 मई को होगी BCECE परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img