स्कूली बस से बच्चे और महिला की मौत …

धनबाद: बरवाअड्डा थानाक्षेत्र में अहले सुबह दर्दनाक घटना घटी है. इस दर्दनाक घटना में एक बच्चा और एक महिला के मौत की खबर मिल रही है. मुर्राडीह मिल्लत नगर के पास अनियंत्रित स्कूल बस ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गयी. विरोध में मिल्लत नगर के नागरिकों ने लोहारबरवा-टुंडी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और मृतकों के परिजन विलाप कर रहे हैं. मौके पर बरअड्डा थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला है. जिस बस से यह हादसा हुआ है, वह स्कूल बस पूर्व विधायक फूलचंद मंडल का बताया जा रहा है.

इस सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने स्कूल बस को खड़ा रखा है. स्थानीय लोग दोनों मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं घटना को लेकर परिजनों सहित स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैयाती की गयी है. जानकारी के मुताबिक मृतका पिंकी देवी 5 माह की गर्भवती थी, जो कि ईलाज कराने के लिए बरवाअड्डा आयी थी. जो कि गोविन्दपुर के केंदुआटांड़ की रहने वाली बतायी जा रही है. जबकि सड़क हादसे में मृत बच्चे की पहचान गोपाल प्रामाणिक के रूप में हुई है. जिस स्कूल बस से यह घटना घटी है, वह पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है.

रिपोर्ट- राजकुमार 

धनबाद में पत्रकार के साथ मारपीट मामले को लेकर अहम बैठक, दोषी की गिरफ्तारी की मांग

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...