Madhepura में अपराधियों ने पिता पुत्री को मारी गोली, युवती की मौत पिता…

मधेपुरा: बिहार में इन दिनों पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है। Madhepura में अपराधियों ने पीछा कर एक बाइक सवार पिता पुत्री को गोली मार दी। घटना में युवती की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र बुधमा चौक के समीप एनएच 107 की है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक से डॉक्टर के यहां जा रहे बाइक पिता पुत्री को बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी।

यह भी पढ़ें – Bihar Budget: साबित होगा मील का पत्थर या फिर साबित होगा झूठा? पढ़ें…

घायल की पहचान Madhepura के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश के रहने वाले मनोज कुमार और के रूप में की गई। मृतिका मनोज कुमार की पुत्री है। मामले में घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह मुंगेरीगंज में स्थित एक दुकान में मैनेजर हैं। उनकी बेटी के हाथ में दर्द था जिसे दिखाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनकी बेटी को गोली मार दी। अपराधियों की गोलीबारी में उन्हें भी गोली लग गई। घायल हालत में दोनों पिता पुत्री को स्थानीय लोगों ने JNKT मेडिकल कॉलेज पहुँचाया जहां युवती की मौत हो गई जबकि घायल पिता इलाजरत हैं।

डॉक्टर से दिखाने Madhepura जा रहे थे पिता पुत्री

घायल व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी सरकारी नौकरी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती थी और दो दिन में वह पटना जाने वाली थी इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Madhepura के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar के बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर, बनेगा 10 नया एयरपोर्ट

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...