पिता ने अपनी पुत्री से कई बार किया दुष्कर्म, थानाध्यक्ष बोले- कर लो सुलह

भागलपुर : भागलपुर में पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने जैसा मामला सामने आया है। जहां नाबालिग पुत्री ने अपने पिता पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है। नाबालिग ने महिला थाना में पिता के खिलाफ आवेदन दिया तो वहां आवेदन नहीं लिया गया। पीड़िता को थाना पर थानाध्यक्ष ने धमकाया और पिता से सुलह करने की बात की। चार घंटे बाद वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। घटना को लेकर सिटी एसपी ने डीएसपी-2 राकेश कुमार को मामले की जांच में लगाया है।

Goal 2 22Scope News

पिता उसके साथ कई साल से दुष्कर्म कर रहे थे – पीड़िता

दरअसल, पीड़िता के मुताबिक उसके पिता उसके साथ कई साल से दुष्कर्म कर रहे थे। उसे डराकर धमकाकर मां को भी डरा धमका कर रखे थे। ताकी किसी को ये सब बात मां कही जाकर किसी को बता न दे। मां को बेहोश कर दिया जाता था। उसके बाद दुष्कर्म और गंदा काम किया जाता था। अगर नहीं मानने पर हॉकी स्टिक से मारा जाता था। पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि उसके पिता ने प्राइवेट पार्ट में उंगली डालकर कई बार चेक किया। काफी अश्लील हरकत उसके साथ की जाती रही। पीड़िता भागकर अपने नानी घर परबत्ता गई वहां पर मामला दर्ज करवाना चाहा वहां से उसे भागलपुर भेज दिया गया। पीड़िता अपने कॉलोनी में ही एक एडवोकेट के पास पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी तो एडवोकेट पीड़िता को लेकर थाना पहुंची थी।

नेवी से हुआ है रिटायर पीड़िता के पिता, सिटी SP ने कहा- FIR दर्ज हो गया है

मामले में पीड़िता के पिता ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। उसने थानाध्यक्ष को बताया कि मेरे हम नेवी से रिटायर हुए हैं। उसके बाद उसे 50 लाख रुपए मिले। उस पैसे को हड़पने के लिए मेरी पत्नी और बेटी ने उसके मायके वाले ने यह सब खेल रचा है। घटना को लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता से बात हुई है, मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। एफआईआर चार घंटे बाद क्यों दर्ज हुआ है, इसकी जांच करवा रहे हैं। डीएसपी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है। पीड़ीता का मेडिकल टेस्ट होगा जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : कोसी नदी पर बन रहे बिहपुर-वीरपुर पुल पर बड़ा हादसा, सामग्री ले जा रहा स्लैब ट्रक से गिरा, रेलिंग टूटी…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...