Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, सोना-चांदी दुकान पर चढ़कर जमकर की गोलीबारी

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से बीच बाजार में स्थित सोना-चांदी दुकान पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग करने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से चलते बने। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित मुख्य बाजार की है।

4 के संख्या में नकाबपोश अपराधी घटना को दिए अंजाम

इस घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया है कि चार के संख्या में नकाबपोश अपराधी सोना-चांदी दुकान पर आया। समान दिखने की बात कही तभी अपराधी हथियार निकलने लगा। उन्होंने बताया कि हथियार निकाल कर लूटने का प्रयास किया तभी मेरा स्टाफ चिल्लाना शुरू किया। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद सभी लोग इधर-उधर भागने लगा। अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया है कि लूटपाट के नियत से ही अपराधियों ने सोना-चांदी दुकान पर आया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी देखें :

SP मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की

हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस एवं बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि जिस तरीके से अपराधियों ने में मार्केट में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इससे सब जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है। वह इस घटना के बाद स्वर्ण व्यवसाईयों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान पर की फायरिंग…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...

Ranchi Crime News: छठ पर बंद घरों को चोरों ने बनाया...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बंद घरों में चोरी की दो बड़ी वारदात हुईं। नामकुम में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर और...