प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। वनतारा केंद्र 2000 से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से ज्यादा रेस्क्यू किए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र 'वनतारा' का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने वनतारा में एशियाई शेर, सफेद शेर, क्लाउडेड लेपर्ड, कैराकल और अन्य प्रजातियों के जानवरों के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें खाना खिलाया। खासतौर पर, उन्होंने उस सफेद शेर के बच्चे को खिलाया जिसका जन्म वनतारा में हुआ था और जिसकी मां को रेस्क्यू करके वनतारा लाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र 'वनतारा' का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया

103 22Scope News

पीएम मोदी ने वनतारा स्थित वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया, जहां जानवरों के इलाज के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पीएम मोदी ने अस्पताल के एमआरआई रूम का दौरा किया और एक एशियाई शेर का एमआरआई होते देखा। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया, जहां एक तेंदुए की सर्जरी हो रही थी जिसे एक कार ने टक्कर मार दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र 'वनतारा' का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया

इसके बाद, पीएम मोदी ने धीरूभाई अंबानी रिसर्च लैब का दौरा किया और यहां गैंडों को फल तथा जिराफ को खाना खिलाया। अंत में, वह पक्षियों के वार्ड में भी गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से वनतारा की महत्ता और भारत में वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके समर्पण का संदेश मिलता है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...