अफ्रीका में भी जल्द खुलेगा नया हिंदू मंदिर, तैयारियां जारी

डिजिटल डेस्क : अफ्रीका में भी जल्द खुलेगा नया हिंदू मंदिर, तैयारियां जारी। अब दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में साउथ पोल का सबसे बड़ा मंदिर बन रहा है।

यह मंदिर जोहानिसबर्ग के सबसे व्यस्त और खूबसूरत लैनसेरिया कॉरिडोर में 37,000 वर्ग मीटर में तैयार किया जा रहा है।

मंदिर और सांस्कृतिक परिसर के निर्माण के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है और अगले 3 साल में यानि 2027 तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह दक्षिणी गोला‌र्द्ध में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।

अबूधाबी के बाद अफ्रीका में शुरू हुआ काम

बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BPS) इस मंदिर का निर्माण करवा रही है।

BPS के अनुसार, हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक परिसर दक्षिण अफ्रीकी भारतीय समुदाय के लचीलेपन और समर्पण का प्रमाण होगा, जिसने गिरमिटिया श्रम और रंगभेद की प्रतिकूलताओं का सामना किया है।

यह दक्षिण अफ्रीका में उनके स्थायी योगदान की बानगी देगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धरोहर होगा।

PM Modi ने किया था इस मंदिर परियोजना का अनावरण

खूबसूरत लैनसेरिया कॉरिडोर में बन रहे इस मंदिर को बहुसांस्कृतिक विनिमय, विभिन्न धर्मों के बीच संवाद और दक्षिण अफ्रीका में BPS के मानवीय कार्यों का केंद्र बनाया जायेगा।

BPS के दक्षिण अफ्रीका के प्रवक्ता हेमांग देसाई ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछली दक्षिण अफ्रीका यात्रा में इस मंदिर की परियोजना का अनावरण किया था।

…हमें यकीन है कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 (22 और 23 नवंबर) सम्मेलन के दौरान वह फिर यहां आयेंगे।’

अफ्रीका में इस मंदिर के निर्माण का काम युद्धस्तर पर जारी

इससे पहले पिछले साल फरवरी में अबूधाबी में मध्य पूर्व के पहले अलंकृत नक्काशीदार हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद BPS ने दक्षिण अफ्रीका में इस मंदिर पर युद्धस्तर पर काम शुरू किया।

पिछले महीने मंदिर के 33,000 वर्ग मीटर में फैले सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन मौजूदा गुरू महंत स्वामी महाराज की मौजूदगी में हुआ और अब दूसरे चरण में 2,500 वर्ग मीटर के परिसर वाले पारंपरिक मंदिर पर काम शुरू होगा।

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...