गयाजी में विष्णुपद मंदिर के पर्यटन गलियारे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, पर्यटन विभाग ने संभावित डायग्राम किया जारी

गयाजी. बिहार के गयाजी में विष्णुपद मंदिर के पर्यटन गलियारे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। फिलहाल में 57.74 करोड रुपए इस पर खर्च किए जाने की योजना तैयार कर ली गई है। विष्णुपद कॉरिडोर के तहत वैकल्पिक पहुंच पथ बनाए जाएंगे। खास बात यह है, कि मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार फल्गु नदी की ओर से होगा। हालिया वर्ष में ही बाईपास पुल के समीप से नया पाथ-वे बनाया गया था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। अब इसी पाथ-वे के रास्ते फल्गु की ओर से विष्णुपद मंदिर जाने का मुख्य मार्ग होगा।

विष्णुपद मंदिर के पर्यटन गलियारे का डायग्राम जारी

बिहार राज्य पर्यटन विभाग ने विष्णुपद मंदिर पर्यटन गलियारे को लेकर संभावित डायग्राम जारी किया है। गयाजी में विष्णुपद मंदिर पर्यटन गलियारे का जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इस पर 57.74 करोड रुपये खर्च अभी किए जाएंगे। विष्णुपद मंदिर के पर्यटन गलियारे के निर्माण कार्य के पहले चरण में पाथ-वे शेड भवन और वैकल्पिक पहुंच पथ बनाया जाएगा। वहीं, फल्गु नदी की ओर से मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार होगा। विष्णुपद मंदिर पर्यटन गलियारे के तहत तीर्थ यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी।

बिहार राज्य पर्यटन विभाग ने श्री विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण को लेकर संभावित डायग्राम जारी कर दिया है। इसमें इसके विकास की रूपरेखा के साथ-साथ खर्च को भी बताया गया है। बताया जाता है, कि सौंदर्यीकरण और बिल्डिंग निर्माण में करीब 36.47 करोड़ रुपये, साइट डेवलपमेंट और बाउंड्री वॉल में 6.47 करोङ, पाथवे डेवलपमेंट में करीब 1.7 करोड, इंटरनल इलेक्ट्रिकल, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम में 2.2 करोड़, गेट वर्क्स में 7.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विष्णुपद मंदिर गलियारा को लेकर 57.74 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावे 4 करोड़ 22 लाख रुपए और खर्च होंगे, जो कि विभिन्न सर्विस के खर्च बताए गए हैं।

इस तरह कुल 61.96 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, नवनिर्मित पाथवे के रास्ते मुख्य द्वार होगा। यानी की मुख्य प्रवेश द्वार फल्गु नदी की ओर से विष्णु पद मंदिर का होगा। यहां से प्रवेश कर तीर्थ यात्री विष्णुपद की ओर आएंगे और भगवान विष्णु के अलौकिक चरण चिन्ह का दर्शन कर सकेंगे।

केंद्रीय बजट में गया कॉरिडोर की घोषणा

विदित हो कि, केंद्रीय बजट में गया कॉरिडोर को लेकर घोषणा हुई थी और अब गया कॉरिडोर का निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर ही बिहार राज्य पर्यटन विभाग के द्वारा संभावित डायग्राम जारी कर दिया गया है। फिलहाल विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर काफी उत्सुकता भी गयावासियों में बनी हुई है। एक लंबे अरसे बाद यह चिर प्रतिक्षीत मांग पूरी होने वाली है। विष्णुपद कॉरिडोर को लेकर बिहार राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संभावित मैप जारी किया गया है।

आशीष की रिपोर्ट

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...