500 करोड़ की लागत से अगले तीन साल में बनकर तैयार होगा तपोवन मंदिर,मुख्यमंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

रांची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर , रांची के नवनिर्माण हेतु प्रस्तावित प्रतिकृति के अनावरण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

नागर शैली में करीब 14000 वर्ग क्षेत्र में इस मंदिर का निर्माण होगा मंदिर का निर्माण 2028-29 तक पूरा कर लिया जाएगा. इस मंदिर के निर्माण में करीब 500 करोड़ खर्च होंगे।

पूरी तरह से सहयोग और चंदा के आधार पर बनने वाले इस मंदिर का आंतरिक क्षेत्रफल करीब 11000 वर्ग क्षेत्र का होगा। दक्षिण भारत के मंदिरों की तरह रांची का तपोवन मंदिर भी बनकर तैयार होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रभु श्रीराम जानकी समेत विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। मंदिर में पूजारी के रहने का प्रबंध, बड़ा रसोईघर, उत्सव के लिए बड़ा हॉल, भंडारा के लिए बड़ा हॉल आदि भी तैयार होगा।

Darbhanga MLC Election Result: 60 घंटे की मतगणना के बाद पलटा...

Darbhanga MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में 28,951 सहकारी समितियों की समीक्षा,...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में सहकारी समितियों को मजबूत बनाने, किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व अन्य...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...