NEET Paper Leak : संजीव मुखिया पर कसा EOU का शिकंजा

पटना : यूजीसी नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में आठ महीने से फरार चल रहे संजीव मुखिया पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कस दिया है। ईओयू ने संजीव मुखिया के नागरनौसा स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया। नीट पेपर लीक में सीबीआई जांच कर रही है। अबतक इस मामले में 36 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच की जिम्मेदारी पटना पुलिस ने सीबीआई और आर्थिक अपराध इकाई को दी गई थी, जो लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Best GPS in India

फरार संजीव मुखिया पर शिकंजा, घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

करीब आठ महीने से फरार चल रहे संजीव कुमार की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण न करने पर ईओयू की टीम ने मंगलवार को नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव में उसके घर इश्तेहार चिपकाया। पटना से आई ईओयू की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से यह कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं, उसका बेटा डॉक्टर शिव कुमार पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

NEET Paper Leak  – CBI और EOU की अबतक की कार्रवाई

सीबीआई ने इस मामले में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत 33 स्थानों पर छापेमारी कर अबतक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 गिरफ्तारियां बिहार पुलिस ने की थीं। जांच एजेंसियों ने संजीव मुखिया के घर और ऑफिस में तीन बार छापेमारी की है।

यह भी देखें :

छापेमारी में बरामद हुए अहम सुराग

संजीव मुखिया के ठिकानों से छापेमारी के दौरान 11.5 लाख रुपए नकद, कई वाहनों के कागजात, दर्जनभर से अधिक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए थे। संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था, लेकिन कई महीनों से वह फरार चल रहा है।

NEET Paper Leak  – गिरफ्तारी के डर से भूमिगत, जब्त हो सकती है संपत्ति

मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नाम आने के बाद से ही संजीव मुखिया भूमिगत हो गया है। पुलिस और सीबीआई की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े : NEET Paper Leak के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को पद से किया गया निलंबित

https://youtube.com/22scope

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को राहत,...

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: बिहार में पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों को मिनी सचिवालय के...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...