NEET Paper Leak के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को पद से किया गया निलंबित

पटना: नीट पेपर लीक मामला राष्ट्रीय मुद्दा बना हुआ है। नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस के बाद इओयू ने जांच शुरू की और फिर बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने केस अपने हाथ में लेने के बाद लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रहा है। मामले में इओयू के बाद सीबीआई ने भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई अहम् गुत्थियों को सुलझाया। अब पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर भी शिकंजा कसने लगा है।

मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को नालंदा के उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद से निलंबित कर दिया गया है। संजीव मुखिया पिछले दो महीने से कॉलेज प्रशासन को बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे थे। कार्रवाई से पहले कॉलेज प्रबंधन ने अख़बार के माध्यम से उन्हें कॉलेज में अनुपस्थित रहने का कारण भी पूछा था। संजीव को हॉर्टिकल्चर रिसर्च सेंटर किशनगंज में सेवा देने का आदेश भी दिया गया है। नोटिस के बाद संजीव ने कॉलेज को बीमार होने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें-  Patna Police ने 20 मिनट में सुलझाया अपहरण कांड, अब आया नया मोड़, जानें क्या है मामला

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

NEET Paper Leak NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...