विधान परिषद में बोले CM Yogi – जिसकी जैसी सोच, उसके वैसे बोल…

लखनऊ : विधान परिषद में बोले CM Yogi – जिसकी जैसी सोच, उसके वैसे बोल…। यूपी के विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान बुधवार को CM Yogi ने अपने संबोधन में महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए प्रतिपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘जिसकी जैसी सोच…उसके वैसे बोल…। संपन्न हुआ महाकुंभ एक ऐसा आयोजन था जिसे लंबे समय तक दुनिया याद रखेगी।  कुछ पार्टियां इससे सहमत नहीं थीं और महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार किया फिर भी लोगों की आस्था नहीं डिगी।’

CM Yogi : दुष्प्रचार करने वालों को मिला जवाब

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…महाकुंभ अपने आप में उन लोगों को जवाब है जो कि जल के प्रदूषण और अन्य तमाम छोटी खबरों को लेकर आयोजन पर सवाल उठा रहे थे और दुष्प्रचार कर रहे थे।

…महाकुंभ के आयोजन की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। जो लोग संघ की विचारधारा से नहीं जुड़े हैं वो भी महाकुंभ के आयोजन की प्रशंसा कर रहे हैं।

…45 दिन तक चले आयोजन में कोई लूट की घटना नहीं हुई। कोई अपहरण की घटना नहीं हुई।

…यह सनातन के सामाजिक अनुशासन का प्रभाव है। जो कि कहता है कि पूरा देश एक है और यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है।’

CM Yogi  बोले – जनता के लिए गंगा सबसे पवित्र

इसी क्रम में CM Yogi ने कहा कि – ‘…देश की जनता के लिए गंगा सबसे पवित्र है और विज्ञान कहता है कि बहता हुआ जल खुद को पवित्र करता रहता है। महाकुंभ में जैसी जिसकी दृष्टि थी वैसा ही उसने वहां देखा।

…सनातन के मानने वालों के लिए महाकुंभ एक गर्व का विषय है जो कि पूरी दुनिया को एकता का संदेश देता है। महाकुंभ के आयोजन के दौरान काशी और अयोध्या में भी पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई।

…इस दौरान इन नगरों के स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व धैर्य का परिचय दिया साथ ही उनका आतिथ्य सत्कार भी किया।’

CM Yogi – महाकुंभ में 130 नावों ने 30 करोड़ की कमाई की

CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्था को आजीविका से जोड़ा है। यही कारण है कि प्रयागराज का एक नाविक परिवार जिसके पास 130 नावें थीं। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

…महाकुंभ का वृहद आर्थिक पक्ष है। हमारा अनुमान है कि इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ हुआ है।’

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...