प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 3 लाख लाभुकों को प्रदान की गई सहायता राशि

नवादा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तीन लाख लाभुकों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में 1200 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार, नवादा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रसारण को दिखाया गया।

10,071 लाभुकों को सहायता राशि हस्तांतरित की गई

नवादा जिले के अंतर्गत आज 10,071 लाभुकों को कुल 40 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपए की सहायता राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा छह लाभुकों- गीता देवी, सुनैना देवी, पूजा देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी एवं सीमा देवी को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। शेष लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। जिन लाभुकों के आवास निर्माण पूर्ण हो चुके थे, उन्हें चाभी भी सौंपी गई।

योजना की विशेषताएं

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य राज्य के बेघर एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है, जिसमें केंद्रांश 60 फीसदी (72 हजार रुपए) और राज्यांश 40 फीसदी (48 हजार रुपए) शामिल है।

यह भी देखें :

मनरेगा के तहत 90 दिनों की अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपए दिए जाते हैं। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार लाभुकों को कुल 1,54,050 रुपए की सहायता राशि प्राप्त होती है।

योजना की प्रगति

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बिहार को 7,90,648 आवासों का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें से 6,75,915 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है। अब तक 2,44,450 लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम में तीन लाख लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 1200 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत इन परिवारों को कुल 4,621.50 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े : 12 सौ करोड़ की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...