होली से पहले झारखंड को मिलेगा नया नेता प्रतिपक्ष, भाजपा ने चुने पर्यवेक्षक

रांची: झारखंड विधानसभा में होली से पहले नेता प्रतिपक्ष की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा ने विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद के. लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये दोनों गुरुवार को रांची पहुंचेंगे और दोपहर में भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे केंद्रीय संगठन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

यदि केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलती है, तो पर्यवेक्षक रांची में ही झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा का यह निर्णय झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...