झारखंड विधानसभा को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी ने बनाए दो पर्ववेक्षक

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। झारखंड विधानसभा को जल्द नेता प्रतिपक्ष मिलेगा। इसको लेकर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को पर्ववेक्षक बनाया है। बता दें कि, झारखंड में नई सरकार तीन महीने पहले बन गई है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का पद तब से खाली है। झारखंड का बजट सत्र नेता प्रतिपक्ष के बिना ही चल रहा है।

झारखंड विधानसभा को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष

जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए हैं। इनमें केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के. लक्ष्मण शामिल हैं। इसको लेकर राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद अरुण सिंह ने आज पत्र जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार को दोनों पर्यवेक्षक रांची आ सकते हैं। भाजपा विधायक दल के नेता बनने की रेस में कई नाम की चर्चा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे सीपी सिंह और नीरा यादव के नाम की भी चर्चा है। इन नामों में सबसे आगे नीरा यादव हैं।

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...