थाने से जिला पार्षद हुआ फरार, मारपीट के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

सीवान : सीवान के गुठनी थाने से कैदी हुआ फरार जहां बुधवार के दिन मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोप में जिला पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद जिला पार्षद छोटे लाल यादव पुलिस को चकमा देकर खुद फरार हो गया। खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि जिला पार्षद छोटेलाल यादव और बाबा हसनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद कुमार से गिट्टी और बालू चोरी होने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पुजारी ने आरोप लगाया था कि जिला पार्षद छोटेलाल यादव के द्वारा पुजारी पर लाइसेंसी पिस्टल के बल पर मारपीट किया गया था।

गिरफ्तार जिला पार्षद छोटे लाल यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

मारपीट के दौरान जिला पार्षद ने पुजारी पर पिस्टल तान दी तभी घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जिला परिषद को पड़कर पिस्तौल छीन लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी जिला पार्षद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस थाने लेकर चली गई जहां गिरफ्तार जिला पार्षद छोटे लाल यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

यह भी देखें :

पुलिस कप्तान इस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी करें कार्रवाई

वहीं जिला पार्षद छोटे लाल यादव की फरार होने के बाद पुलिस की और टेंशन बढ़ा दी है। अब पुलिस जिला पार्षद छोटेलाल यादव को गिरफ्तारी करने के लिए कई जगह रात भर छापेमारी की। मगर अभी भी जिला पार्षद छोटे लाल यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सवाल यह है कि पुलिस की लापरवाही से एक कैदी पुलिस के हिरासत से कैसे फरार हो सकता है। जब वह पुलिस कस्टडी में था तो पुलिस आखिरकार क्या रही थी। ऐसे पुलिस कर्मियों पर सीवान के वरीय अधिकारी पुलिस कप्तान अमितेश कुमार पांडे को ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए की आने वाले समय में पुलिस ऐसी लापरवाही ना करें।

यह भी पढ़े : सिविल कोर्ट ने सुनाया अजीबो-गरीब आदेश, कुछ घंटे के लिए जज ने दी शादी करने की इजाजत…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...