कोर्ट ने सुनाया अजीबो-गरीब आदेश, कुछ घंटे के लिए जज ने दी शादी करने की इजाजत

सीवान : सीवान के व्यवहार न्यायालय ने अजीबो-गरीब आदेश सुनाया। बंद कैदी एक घंटे के लिए जेल से बाहर आया, शादी रचाई और फिर जेल चल गया। जी हां सीवान जिले के व्यवहार न्यायालय के समीप स्तिथ राधा कृष्ण के मंदिर में अचानक हाथों में हतकड़ी लगाए हुए एक कैदी पहुंचा और शादी रचाने लगा। जिसके बाद मंदिर सहित सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

हरेराम सिंह और भीठी की खुशी कुमारी के बीच हुआ प्यार 

दरअसल, पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सीवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड क्षेत्र के दुधरा के रहने वाले हरेराम सिंह और भीठी की खुशी कुमारी के बीच प्यार हुआ। प्यार इतना परवान चढ़ा की घर से भाग के दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। लड़की के परिवार वालो को ये नागवार गुजरी और लड़के पर लड़की को जबरदस्ती भगा लेने का मामला थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस भी त्वरित करवाई करते हुए लड़के और लड़की को बरामद करते हुए लड़के को जेल भेज दिया था। लगभग एक साल से मामला न्यायालय में चल रहा था और लड़का हरेराम सिंह जेल में बंद था। जिसके बाद आज दोपहर में न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान एसीजेएम प्रथम के द्वारा अजीबो-गरीब आदेश सुनाया गया।

यह भी देखें :

लड़का-लड़की आपसी सहमति से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर न्यायालय में करें सूचित

न्यायालय आदेश था कि एक घंटे के अंदर लड़का और लड़की आपसी सहमति से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर न्यायालय में सूचित करें। फिर क्या था आदेश मंडल कारा सीवान को भेजा गया और कैदी हरेराम सिंह को पूरी सुरक्षा के बीच व्यवहार न्यायालय स्तिथ राधा कृष्ण मंदिर में लाया गया जहां लड़की खुशी पहले से मौजूद थी। दोनों ने पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ वकील व पुलिस के समक्ष शादी संपन्न हुई। लड़के के वकील के द्वारा बताया गया कि कमलेश कुमार एसीजेएम प्रथम के द्वारा आदेश सुनाया गया है कि दोनों लड़का-लड़की का एक घंटे के अंदर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न कराने में बाद न्यायालय को सूचित करें। जिसके बाद अभी शादी मंदिर में संपन्न कराया गया है।

यह भी पढ़े : सीवान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...