मुगलसराय के रेल मंडल कार्यालय में CBI का छापा

वाराणसी। मुगलसराय के रेल मंडल कार्यालय में CBI का छापा। मुगलसराय यानि मौजूदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में शुक्रवार के तड़के CBI का छापा पड़ा।

बताया जा रहा है कि CBI की टीम जांच पड़ताल के लिए कार्यालय में एक सप्ताह तक अपना डेरा-डंडा डालेगी। ट्रांसफर, पोस्टिंग व नियुक्ति के खेल का मामला बढ़ता जा रहा है।

दो विभागीय शाखा अध्यक्ष समेत 28 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद मंडल में भूचाल की स्थिति है। फिलहाल लखनऊ बैठी CBI की टीम को जांच पड़ताल के लिए सब कुछ नहीं मिल पा रहा था।

8 सदस्यीय CBI टीम ने मारा छापा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  इस बार यहां CBI की 8 सदस्यीय टीम ने धावा बोला है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से ठीक सामने कंट्रक्शन गेस्ट हाउस में अपना ठिकाना CBI टीम ने बनाया है।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के ठीक बगल में एक कमरा खाली कराया गया है। उसकी साफ सफाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसी कमरे में सभी आरोपी अधिकारी व कर्मचारियों से बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

CBI टीम ने लगाई फोटो स्टेट मशीन

इसके साथ ही CBI टीम ने एक फोटो स्टेट मशीन भी लगाई  है। इससे कर्मचारियों के ट्रांसफर, पोस्टिंग व नियुक्ति की फाइलों का जांच पड़ताल होगी।

आवश्यकता पड़ने पर फोटो स्टेट करा कर अपनी फाइल CBI मजबूत करेगी। इतना ही नहीं कुछ संदिग्ध लोगों को नोटिस भी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि CBI को यह सब इसलिए करना पड़ रहा है कि लखनऊ बैठकर उसे मंडल से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। मेल में सही कागजात भी नहीं दिए जा रहे थे। तब जाकर CBI को यह निर्णय लेना पड़ा है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

प्रमोशन वाली परीक्षा में नकल का मसला CBI के निशाने पर

बताया जा रहा है कि गत दिनों मुगलसराय में लोको पायलट प्रमोशन के लिए एग्जाम देने आए थे। रेलवे के कार्मिक विभाग के एक बाबू ने सभी को लान में ठहराया था। आरोप है कि परीक्षा में नकल कराकर प्रमोशन दिलाने के एवज में रिश्वत ली गई थी।
उसकी सूचना CBI को मिल गई। CBI के अधिकारियों ने फौरी कार्रवाई करते हुए सभी लोको पायलटों को हिरासत में ले लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के काली महाल स्थित राज मैरेज लान है। लान का संचालन चुन्ना नामक व्यक्ति करता है।
चुन्ना के मोबाइल फोन पर पीडीडीयू रेल मंडल मुख्यालय के कार्मिक विभाग के बाबू संजय मिश्रा का फोन आया। संजय ने कहा कि कुछ लोको पायलट प्रमोशन का एग्जाम देने के लिए आए हैं। उन्हें लान में रुकने की व्यवस्था कर दो।
इसकी जानकारी CBI को हो गई कि रिश्वत लेकर सभी का एग्जाम पास करा कर प्रमोशन कराया जा रहा था। पूरे मामले की जानकारी CBI को मिली तो कार्रवाई शुरू हुई।
CBI की सूचना पर इंस्पेक्टर विजय बहादुर तत्काल फोर्स के साथ लान पहुंचे और नौ लोको पायलट को हिरासत में ले लिया था।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...