Bokaro CBI Attack : रिकवरी के लिए गई सीबीआई की टीम पर हमला, घर के अंदर ही…

Bokaro CBI Attack : बोकारो से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां सीबीआई की टीम पर हमला की सूचना मिल रही है। रिकवरी को लेकर पहुंची सीबीआई की टीम पर हमला किया गया है। पूरा मामला हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बांटे स्मार्टफोन, यह सिर्फ मोबाइल नहीं… 

चबहप 22Scope News

सीबीआई की टीम सुसील चौधरी के घर पर छापेमारी कर रही थी। सुसील चौधरी पर आरोप है कि वह बैंक से लोन दिलाने का काम करता था और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था। इसके अलावा, वह लोन माफ कराने के नाम पर एजेंट के रूप में काम करता था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : राम कथा कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धा और आस्था का महापर्व… 

Bokaro CBI Attack : जांच के दौरान जांच करती सीबीआई टीम
Bokaro CBI Attack : जांच के दौरान जांच करती सीबीआई टीम

Bokaro CBI Attack : आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही सीबीआई

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम पर हमला हुआ। हालांकि, सीबीआई इस मामले में फिलहाल कुछ भी सार्वजनिक रूप से बोलने से बच रही है और जानकारी देने से इंकार कर रही है। सीबीआई के अधिकारी केवल इतना कह रहे हैं कि उनकी टीम घर के अंदर मौजूद है और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- JSSC Paper Leak झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की मिलीभगत से हुई-अमर बाउरी का बड़ा आरोप… 

lty 22Scope News

घर के अंदर से कागज पत्रों की तलाशी ली जा रही है, जो इस लोन घोटाले से जुड़ी हो सकती हैं। सीबीआई की जांच में ट्रैक्टर लोन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोन की किस्तों के भुगतान को लेकर मामले में कई अनियमितताएं पाई जा रही हैं, जिनकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro CBI Attack : रिकवरी के लिए गई सीबीआई की टीम पर हमला, घर के अंदर ही… 

सीबीआई की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच में तेजी दिखाई है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की गिरफ्तारी की सूचना नहीं आई है। सीबीआई की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है, और आने वाले दिनों में इससे जुड़े कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...