ट्रेन से भारी मात्रा में चांदी की खेप बरामद

कटिहार : कटिहार रेल पुलिस ने लगभग 70 किलो चांदी के बड़े खेप को बरामद किया है। रेल पुलिस की माने तो इसका बाजार मूल्य लगभग 42 से 44 लाख रुपया आंका जा रहा है। रेल एसपी ने जब्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि कोलकाता से हाटेबाजरे एक्सप्रेस ट्रेन से चांदी के इस बड़े खेप को कटिहार लाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी का लग रहा है, दो लोग जो चांदी के इस खेप के साथ जेनरल बोगी में सफर कर रहे थे, उन्हें डिटेन कर इस पर पूछताछ की जा रही है।

रेल SP ने इस मामले की दी जानकारी

इस मामले से जुड़े नियम पर जानकारी देते हुए रेल एसपी ने बताया कि 50 हजार से अधिक वस्तु की अल्ट्रा स्टेट ट्रांजेक्शन के लिए ईवे बिल जेनरेट करवाना होता है, जो इस मामले में नहीं किया गया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। चांदी के चमक के पीछे टैक्स चोरी से जुड़े इस मामले पर रेल एसपी कहते है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इसके पीछे कौन है इसका भी खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार SVU की बड़ी कार्रवाई, जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...