ताराचंडी व बुढ़वा महादेव मंदिर के आसपास दिखे 2 तेंदुआ, CCTV में कैद

सासाराम : सासाराम के ताराचंडी व बुढ़वा महादेव मंदिर के आसपास दो तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। बता दें कि ये वन क्षेत्र है और इस इलाके में आए दिन तेंदुआ के विचरण करने की सूचना मिलती रहती है। फिलहाल एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है। जिसमें दो तेंदुआ विचरण करते हुए दिख रहे है। यह तस्वीर रात के अंधेरे की है। जिस कारण स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इस संबंध में रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी का कहना है कि इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी है। आए दिन तेंदुआ इलाके में दिखती है।

रात के अंधेरे में यह भटक कर जंगल के बाहर भी आ जाते हैं

खासकर रात के अंधेरे में यह भटक कर जंगल के बाहर भी आ जाते हैं। चुकी तेंदुआ के विचरण का यह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तेंदुआ रात में विचरण करती दिख रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी के पास भी यह वीडियो पहुंची है। डीएफओ ने इलाके में तेंदुआ के विचरण करने की पुष्टि की है। लेकिन यह वीडियो वायरल है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। कैमूर पहाड़ी के वन क्षेत्र में तेंदुआ के चहलकदमी से पर्यावरण प्रेमी काफी खुश हैं और इससे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शुभ संकेत मान रहे हैं। बता दें कि इलाके में पहले भी वन क्षेत्र में तेंदुआ के मौजूदगी के कई प्रमाण सामने आए है।

यह भी पढ़े : कई बार रंगे हाथ पकड़े गए युवक-युवती, लोगों ने राधा-कृष्ण मंदिर में करायी शादी…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...