बाल सुधार गृह से फिर एक नाबालिग हुई फरार, इस महीने की ये दूसरी घटना

कटिहार : कटिहार में बाल सुधार गृह फिर से विवादों में है। इसी महीने का ये दूसरी घटना है। जब एक बार फिर बाल सुधार गृह में रहने वाली नाबालिक फरार हो गई है। हालांकि इस बार मामला जरा हटकर है। बाल सुधार गृह के कर्मी जब दोनों नाबालिक को इलाज के लिए बगल के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे तो उसी समय दोनों नाबालिक वहां से भाग निकले। बाल सुधार गृह के कर्मी और प्रशासनिक तत्परता से एक लड़की को तो बरामद कर लिया गया है लेकिन दूसरी लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 साल है वह अब तक फरार है। उधर, इस घटना के बाद प्रशासन की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताते चलें कि इसी महीने में दो लड़की इसी बाल सुधार गृह से फरार हो गई थी, जो अब तक बरामद नहीं हुई है। फिलहाल कटिहार के इस बाल सुधार गृह से ऐसा मामला सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े : बेजुबान के साथ बर्बरता, Mail पर कंप्लेन, फिर Katihar पुलिस का एक्शन…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...