Hazaribagh : राजनीति ही नहीं कला के क्षेत्र में भी माहिर है अंबा, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल…

Hazaribagh : झारखंड के बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायका अंबा प्रसाद हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक नृत्य करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लासिकल ओडिसी डांस को परफॉर्म कर रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा होने लगी कि कभी घुड़सवारी, और कभी खुद से ड्राइविंग कर विधानसभा पहुंचने वाली अंबा प्रसाद अब भारतीय शास्त्रीय नृत्य को भी परफॉर्म कर रही है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga Accident : बीच बारात में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो की दर्दनाक मौत कई घायल… 

Hazaribagh : शास्त्रीय नृत्य ओडिसी करती नजर आई अंबा

उन्होंने दो विडियो शेयर किया है जिसमें वह भारत के उड़ीसा राज्य के शास्त्रीय नृत्य ओडिसी नृत्य को करती हुई देखी जा रही है। बता दे कि यह एक अभिजात नृत्य शैली है। यह नृत्य शैली अति प्राचीन है। छठी से नौवीं शताब्दी के शिलालेखों में इसका उल्लेख मिलता है। उड़ीसा के सबसे पुरानी नृत्य शैलियों में से एक है।

Hazaribagh : सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
Hazaribagh : सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

ये भी पढ़ें- Champians Trophy Final : तीसरी बार विश्व चैंपियन बना भारत, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई… 

बातचीत के दौरान अंबा प्रसाद भी बताती है कि उन्हें राजनीति के अलावा कला के क्षेत्र भी काफी पसंद है। जिस कारण पिछले कई सालों से ओडिसी नृत्य कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। पिछले कई सालों से हर रविवार के दिन वह एक राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कलाकार से इस कला की दीक्षा हासिल कर रही है।

कई प्रतिभाओं की धनी है अंबा

उन्होंने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कुछ अलग दिखना था। जिस कारण से इस नृत्य कला के परफॉर्मेंस को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिससे महिलाओं के आत्म विश्वास को और भी संबल मिल पाए। वही दूसरे वीडियो में अंबा प्रसाद एक प्रोफेशनल घुड़सवार की तरह घुड़सवारी भी करती हुई दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सरकार धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं-बाबूलाल मरांडी…

झारखंड के बड़कागांव विधानसभा से पूर्व विधायक का अंबा प्रसाद कला के क्षेत्र में एक खास पहचान बना रही है। इससे पूर्व भी उनका सरहुल के ऊपर गया गीत और नृत्य लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया। विडियो काफी लोकप्रिय हुआ। लोगों ने जमकर इसका आनंद उठाया है। आने वाले वर्षों में अंबा प्रसाद किसी बड़े मंच पर अपनी कला को अगर प्रदर्शित करें तो या कोई बड़ी बात नहीं होगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Home Department Review Meeting: बिहार में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन...

बिहार गृह सचिव कुंदन कुमार ने गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। समन्वय...

Heli Tourism: बिहार में ‘पटना Joy Ride’ सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने...

बिहार में हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की शुरुआत। मुख्यमंत्री ने पटना जॉय राइड का शुभारंभ किया और बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट...

Jamshedpur Kidnapping Case: जमशेदपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, लंबा आपराधिक...

Jamshedpur Kidnapping Case: पूर्वी सिंहभूम जिले की सीतारामडेरा पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास से एक युवक के अपहरण के मामले को सुलझा लिया है...