Champians Trophy Final : तीसरी बार विश्व चैंपियन बना भारत, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई…

Champians Trophy Final 

Desk : पूरा देश कल देर रात उस समय जश्न में डूब गया जब जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विनिंग शॉट लगाया। पूरा देश 8 महीने के बाद एक बार फिर विश्वविजेता बना। दुबई में कल खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी तीसरी बार अपने नाम किया।

Champians Trophy Final : आपके समर्पण और मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया-राज्यपाल

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पीएम मोदी ने टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनने पर बधाई दी। वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। आपके समर्पण और मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है।

वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है ”शानदार चैंपियंस, शानदार टीम इंडिया” इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 50 ओवरों में सिर्फ 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने महज ओवरों में मैच जीतकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

भारतीय टीम ने अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर आज फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए इसके लिए उन्होंने 101 गेंदें खेली। वहीं अंतिम के ओवरो में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

आज भारतीय गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी की। टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। उसके बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए रचिन रविन्द्र और सबसे अहम केन विलियम्सन का विकेट लेकर उसकी कमर ही तोड़ दी। इस घाव से न्यूजीलैंड अंत तक नहीं उबर पाया और अंत में 251 रन ही बना सकी।

NEET 2026 Dhanbad Result: गोल धनबाद के 40+ विद्यार्थियों ने हासिल...

NEET 2026 Dhanbad Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET 2026 के नतीजों में धनबाद के गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया...

पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन...

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली...

अरवल मोड़ के पास से पुलिस ने खाद की बोरी से...

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से...