Lohardaga Accident : बीच बारात में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो की दर्दनाक मौत कई घायल

Lohardaga Accident : लोहरदगा-बेड़ो नेशनल हाईवे पर सेरेंगहातू चर्च मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Dumka Crime : दुमका से तीन शातिर साइबर अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Lohardaga Accident : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बारातियों को रौंदा

मिली जानकारी के मुताबिक सेरेंगहातू तोडार गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र की शादी के लिए बाराती चर्च टोला जा रहे थे। इसी दौरान, लोहरदगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बारात में जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Champians Trophy Final : तीसरी बार विश्व चैंपियन बना भारत, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई… 

मृतकों की पहचान राजेश उरांव और लक्ष्मी उरांव के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है।

घटना के बाद कार चालक की ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। आरोपी कार चालक की पहचान आशीष उरांव के रुप में हुई है जो किस्को प्रखंड के बगडू थाना क्षेत्र के आर्या गांव का रहने वाला है। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सरकार धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं-बाबूलाल मरांडी… 

घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा सदर अस्पताल में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों का इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img