Advertisment

हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका वापस, मानहानि मामले में चाईबासा कोर्ट की सुनवाई जारी

रांची:  हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने से छूट न देने के फैसले को चुनौती दी थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने एक बयान दिया था कि “भाजपा में कोई हत्यारा भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं होता।” उनके इस बयान को लेकर भाजपा नेता प्रताप कटियार ने चाईबासा कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया था, जिसे बाद में एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई चाईबासा में जारी रहेगी।

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...

पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...

भागलपुर में गंगा का बढ़ता कहर, संत नगर में तेज कटाव...

भागलपुर : भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। सबौर प्रखंड की...