Advertisment

गैंगस्टर अमन साहू के क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए भाई आकाश साहू ने कोर्ट से मांगी 13 दिनों की औपबंधिक जमानत

रांची. गैंगस्टर अमन साहू आज एनकाउंटर में मारा गया। उसके क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए उसके छोटे भाई आकाश साहू ने लोअर कोर्ट में औपबंधिक जमानत की गुहार लगाई है। उसने एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश कुमार वर्मा की कोर्ट में गुहार लगाई है और 13 दिनों की औपबंधिक जमानत मांगी है। आकाश साहू फिलहाल होटवार जेल में बंद है।

एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू ढेर

जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी। इसी क्रम में पलामू में पुलिस मुठभेड़ में अमन साहू मारा गया। तेतरिया खाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी के मामले में 12 मार्च को लोअर कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में उसे पेश किया जाना था।

अमन साव पर झारखंड में 100 से भी अधिक आपराधिक घटनाएं के मामले दर्ज हैं। सिर्फ पलामू में एक दर्जन से भी अधिक बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले उस पर दर्ज है। इसके अलावा उस पर लातेहार के बालूमाथ के इलाके में कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...