Patna में अब महिलाएं भी करती हैं लूटपाट, पुलिस ने दवा दुकान में लूटपाट मामले का किया खुलासा

पटना: बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते जा रहा है। अपराधी जब जहां चाहें आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं राजधानी में अब महिलाएं भी लूटपाट और आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो रही हैं। बीते दिनों Patna के एक दवा दुकान में लूटपाट मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला और युवकों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। मामले में Patna सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि बीते 7 मार्च को राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के खोजा इमली के समीप एक दवा दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी।

यह भी पढ़ें – बाबा बागेश्वर का समर्थन, BJP MLA का बचाव, चिराग ने RJD-Congress को लेकर कह दी बड़ी बात

लूटपाट का मामला सामने आने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने एक स्कूटी को चिह्नित किया और छानबीन करते हुए स्कूटी समेत एक महिला आसना राज को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को स्कूटी से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी मिला जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...