Latehar Accident : भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत…

Latehar Accident : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पचफ़ेड़ी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। घटना में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Gangster Aman Sahu : मोबाईल दुकान चलाते ऐसे बना मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, हत्या, रंगदारी समेत 100 से ज्यादा मामले दर्ज…

मृतकों की पहचान रोहित उरांव और संजय गंझू के रुप में हुई है। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले ही बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों को परिजनों के बीच मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पत्नी गर्भवती है मदद कीजिए कहकर घर से लूट लिए इतने का सामान… 

Latehar Accident :  रिम्स ले जाने के क्रम ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के मुताबिक बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़ी गांव के पास दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बालूमाथ पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : शराब की बोतल पर प्रिंट से 5% अधिक की वसूली, भिड़ गए दुकानदार और ग्राहक फिर… 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान रोहित उरांव की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल को डॉक्टरों ने घायल दूसरे युवक संजय गंझू को रिम्स रेफर कर दिया पर रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनो में मातम छा गया है।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...