Hazaribagh : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद बिगड़े हालात, परिजनों ने कर दिया…

Hazaribagh : जिले के पदमा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को आनन-फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, वे गुस्से में आ गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

Hazaribagh : हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने पीटा
Hazaribagh : हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने पीटा

ये भी पढ़ें- Deoghar : पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कुछ परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। घटना के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

Hazaribagh : घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद

र5ब 22Scope News

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद आज अस्पताल पहुंचे और मामले का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक ने स्पष्ट कहा कि डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Hazaribagh : डॉक्टरों से मामले की जानकारी लेते विधायक
Hazaribagh : डॉक्टरों से मामले की जानकारी लेते विधायक

ये भी पढ़ें- Jharkhand Police News : अधिकारियों के ड्रेस कोड में बदलाव

इस मामले पर अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉक्टर (प्रोफेसर) अनुकरण पूर्ति ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : रांची से महाकुंभ जा रही बस में अचानक लगी आग से मची अफरातफरी… 

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। वहीं, पुलिस भी सतर्क हो गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

शशांक शेकर की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img