Gumla : 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह दो सहयोगियों के साथ धराया, भारी मात्रा में…

Gumla : गुमला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह को उसके दो अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से की गई है। गिरफ्तार दुर्गा सिंह पीएलएफआई का उपाध्यक्ष और जेल में बंद कुख्यात नक्सली दिनेश गोप का राइट हैंड माना जाता था।

ये भी पढे़ं- Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू के मौत के बाद अब ये बनेंगे गैंग के बॉस!… 

ुाी 22Scope News

Gumla : बड़ी मात्रा में हथियार और गोली बरामद

दुर्गा सिंह की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों में हड़कंप मच गया है। एसपी ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि यह लोग किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। जिसके बाद पुलिस टीम को विशेष रूप से गठित करके घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके पास से कुछ हथियार बरामद हुए हैं साथ ही साथ नक्सली पर्चा और कई मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढे़ं- Latehar Accident : भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

र4त 22Scope News

रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दुर्गा सिंह उर्फ प्रभाकर सिंह पर व्यापारियों से लेवी वसूली, रंगदारी, जान से मारने की धमकी, गोलीबारी जैसे कई संगीन आरोप हैं। यह राज्य के कई हिस्सों से अलग-अलग कारोबारियो से लेवी वसूलता था।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : शराब की बोतल पर प्रिंट से 5% अधिक की वसूली, भिड़ गए दुकानदार और ग्राहक फिर… 

बचे हुए नक्सलियों का जल्द होगा सफाया-एसपी

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इसका प्रभाव क्षेत्र गुमला के साथ ही साथ खूंटी सिमडेगा और चाईबासा के एरिया में पड़ता है गिरफ्तारी के बाद इलाके में चल रहे विकास योजनाएं पूरी तरह से सही रूप से संचालित हो पाएगी। इसके साथ ही साथ इलाके के लोग काफी शांति महसूस करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके से पीएलएफआई नक्सलियों का लगभग सफाया माना जा सकता है।

ये भी पढे़ं- Latehar Accident : भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत… 

री6 1 22Scope News

अब एक दो नक्सली बच गए हैं जिसे जल्दी पुलिस या तो गिरफ्तार करेगी या फिर एनकाउंटर में मार गिराएगी। इस गिरफ्तारी में जवानों के भी अहम भूमिका है जिन लोगों ने पूरी ईमानदारी के साथ काम करके इसको अंजाम तक पहुंचाया है। एसपी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, साथ ही साथ डीजीपी द्वारा भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई तरह के निर्देश दिए जा रहे थे।

ये भी पढे़ं- Bokaro : पत्नी गर्भवती है मदद कीजिए कहकर घर से लूट लिए इतने का सामान… 

पुलिस यह बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योकि यह गिरफ्तारी केवल गुमला के लिए नहीं है बल्कि राज्य के अन्य जिलों पर भी इसका बेहतर प्रभाव पड़ेगा। नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद कई ऐसे अहम सुराग मिले हैं जिसको लेकर भी आगे छापेमारी की जा रही है और उसमें भी आगे सफलता मिलने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।

अमित राज की रिपोर्ट–

 

 

 

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img