पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 लाख इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह समेत एक गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों और जिला पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज तीन लाख रुपए के इनामी प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर राजेंद्र सिंह समेत दो नक्सलियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह पर 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे नक्सली पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। औरंगाबाद पुलिस को लंबे समय से राजेंद्र सिंह की तलाश कर रही थी।

आपको बता दें कि पकड़े गए नक्सली की पहचान माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह एवं बेला खैरा गांव निवासी विजय पासवान के रूप में की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम एवं गया जिले के एसएसबी 29वीं कमांडेंट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह एवं माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो देसी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। पकड़ा गया एक नक्सली राजेन्द्र सिंह पर तीन लाख रुपए का इनाम है और 21 आपराधिक मामले बिहार-झारखंड के कई थानों में दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इसके खिलाफ औरंगाबाद जिले के माली, मदनपुर, टंडवा, गया जिले के आमस, डुमरिया, रोशनगंज, लटुआ एवं झारखंड के छतरपुर, पीपरा, मोहम्मद गंज एवं हैदरनगर थाना में मामले दर्ज हैं। यह बीते कई सालों से फरार चल रहा था। इसी दौरान एक अगस्त को सूचना मिली कि यह माली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला खैरा गांव में छुपा हुआ है। जिसके आलोक में उस गांव के एक घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। जिसमें प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर राजेंद्र सिंह के अलावा एक अन्य विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : हाई टेंशन बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...