Begusarai में शांतिपूर्ण माहौल में हो होली और रमजान का नमाज, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

बेगूसराय: बेगूसराय में होली और रमजान को लेकर जिले भर में पुलिस प्रशासन माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। Begusarai, खगड़िया एवं समस्तीपुर बॉर्डर पर पुलिस की काफी तैनाती की गई है। वही सड़कों पर फ्लैग मार्च में शामिल Begusarai के एसडीओ, सदर डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

दरअसल, रंगों के त्यौहार होली का पर्व इस बार रमजान की जुमा के दिन पड़ रहा है। लिहाजा कौमी एकता और शांति व्यवस्था में कोई खलल न हो और असामाजिक तत्वों की करतूत के कारण कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होकर चौकसी में जुटी है। Begusarai सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए इसलिए फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों को आगाह किया जा रहा है। अगर ये किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना करने का प्रयास करते हैं तो तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल द्वारा फौरन कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Begusarai जिला पुलिस है अलर्ट

इस दौरान Begusarai सदर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा है कि पहले ही शांति समिति की बैठक कर प्रशासन पूरी तैयार हो चुका है। रमजान और होली के साथ ईद का पर्व भी शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी में जुटा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सभी थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया है कि अपने दलबल के साथ इलाके में पूरी मुस्तैदी से तैनात रहें और हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जिलावासियों से अपील भी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि खासकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...