मोहर्रम को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क, किया फ्लैग मार्च

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुर: मोहर्रम को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सजग है. किसी तरह के असामाजिक तत्व अपने मंसूबे पर कामयाब ना हो सके इसे लेकर जिला पुलिस द्वारा पूरे जिले में फ्लैग मार्च कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई. मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा 28 जुलाई को नवमी और 29 जुलाई को मोहर्रम की दशमी मनाई जाएगी. इस उपलक्ष पर दशमी जुलूस निकाला जाएगा. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग मोहर्रम जुलूस निकालेंगे मोहर्रम को देखते हुए जिला पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली. जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पूरे जिले में कर ली गई है.

मोहर्रम को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क – जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 

जिला पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति और अखाड़ा कमेटियों के साथ मोहर्रम को लेकर बैठक की गई. अखाड़ा कमेटी जुलूस को रूट के अनुसार ही निकाले साथ ही साथ सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक संदेश पर जिला पुलिस ने अपनी पैनी नजर बनाई हुई है. अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले और आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हो इसे लेकर जिला पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर पूरे जिले का भ्रमण कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई.

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...